फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर-पार की रणनीति: बर्फबारी से पहले पहाड़ों से होगा आतंकियों का सफाया, घाटी में तेज होंगे इनपुट आधारित ऑपरेशन

Fri, 27 Nov 2026 12:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

सर्दियों से पहले जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा रणनीति तय करने के लिए वीरवार को केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन और आईबी निदेशक महेश दीक्षित जम्मू पहुंचे। पुलिस मुख्यालय में हुई उच्चस्तरीय बैठक में उन्होंने जम्मू के साथ-साथ कश्मीर संभाग की सुरक्षा स्थिति की भी गहन समीक्षा की।
विज्ञापन
1 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू संभाग के पहाड़ी और घने जंगलों वाले इलाकों में सक्रिय आतंकियों के खिलाफ भारी बर्फबारी से पहले निर्णायक अभियान तेज किए जाएंगे। सुरक्षा एजेंसियां यहां छिपे विदेशी आतंकियों को मार गिराने के लिए सटीक खुफिया सूचना (इनपुट) आधारित ऑपरेशन को अंजाम देंगी। सर्दियों से पहले जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा रणनीति तय करने के लिए वीरवार को केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन और आईबी निदेशक महेश दीक्षित जम्मू पहुंचे। पुलिस मुख्यालय में हुई उच्चस्तरीय बैठक में उन्होंने जम्मू के साथ-साथ कश्मीर संभाग की सुरक्षा स्थिति की भी गहन समीक्षा की।

विज्ञापन


बैठक में जम्मू संभाग के ऊंचाई वाले इलाकों में आतंकियों की मौजूदगी और उनकी गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा हुई। बर्फबारी शुरू होने के बाद दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों में आवाजाही बेहद मुश्किल हो जाती है। ऐसे में मौसम बदलने से पहले ही इन इलाकों में तलाशी अभियान तेज करने और छिपे आतंकियों के सफाए पर जोर दिया। गृह सचिव ने खुफिया सूचनाओं को समय पर साझा करने तथा सेना, पुलिस और केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के बीच बेहतर तालमेल बनाए रखने के निर्देश दिए।

सुरक्षा एजेंसियों के सामने केवल आतंकियों को मार गिराने की ही नहीं, बल्कि उन्हें बाहर से मिलने वाली हर तरह की मदद रोकने की भी बड़ी चुनौती है। इसी को देखते हुए बैठक में आतंकियों के आर्थिक स्रोतों, स्थानीय मददगारों (ओवरग्राउंड वर्कर्स) और हथियारों व रसद की आपूर्ति करने वाले नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करने पर मंथन हुआ।
विज्ञापन


हालिया घटनाओं के मद्देनजर यह बैठक बेहद अहम मानी जा रही है। किश्तवाड़ के दच्छन इलाके में दो विशेष पुलिस अधिकारियों (एसपीओ) की हत्या और कुलगाम में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी मोहम्मद लतीफ भट के मारे जाने के बाद दोनों संभागों में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

बैठक में जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना, सीआरपीएफ, बीएसएफ, आईबी, रॉ और अन्य खुफिया एजेंसियों के शीर्ष अधिकारी शामिल हुए। इस दौरान डीजीपी नलिन प्रभात ने प्रदेश में चल रहे आतंकवाद विरोधी अभियानों और मौजूदा सुरक्षा स्थिति का विस्तृत ब्योरा पेश किया।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें