नई दिल्ली में 23 नवंबर को आयोजित 7वीं एयरटेल हॉफ मैराथन में जम्मू की टीम ने इतिहास रच दिया है। एक प्रतिभागी के घायल होने के बावजूद भी सभी टीम के सदस्यों ने कांस्य पदक जीता। विश्व से इस मैराथन में 32000 लोगों ने हिस्सा लिया था। 21 किलोमीटर वाली इस मैराथन में जम्मू ने कांस्य पदक जीत कर रियासत का नाम रोशन किया।
मैराथन में 65 आयु वर्ग में प्रभात सिंह ने 1:58 घंटे, तरसेम लाल ने 2:34 घंटे, 60 आयु वर्ग में राजेश पाधा ने 2:08 घंटे, संजय सैनी ने 55 आयु वर्ग में 2:26 घंटे, वीके डोगरा ने 2:34 घंटे, 35 आयु वर्ग में गौरव गुप्ता ने 2:10 घंटे और पवन शरमार ने 50 आयु वर्ग में 2:35 घंटे में 21 किलोमीटर की मैराथन में हिस्सा लिया। सबको कांस्य पदक दिए गए।
इन सातों में से सिर्फ राजेश पाधा ही ऐसे हैं, जिन्होंने इससे पहले 3 एयरटेल मैराथन, तीन बार पुलिस मैराथन, एक मुंबई फुल स्टैंडर्ड चार्टर्ड मैराथन में हिस्सा लिया है, बाकी के सभी लोगों ने पहली बार किसी मैराथन में हिस्सा लिया। गौरव गुप्ता ने चोटिल होने के बावजूद मैराथन को पूरा किया और कांस्य पदक जीता।