फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर:टोल लेना बंद न किया तो होगा बड़ा आंदोलन, व्यापारियों-ट्रांसपोर्टरों की सरकार को चेतावनी

Thu, 17 Oct 2019 06:38 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
सरोर के पटली मोड़ के पास बने टोल प्लाजा के खिलाफ कई संगठन लामबंद होने लगे हैं। एकजुट जम्मू संगठन ने वीरवार को ट्रांसपोर्टर और व्यापार मंडल यूनियनों के साथ एलान किया कि सरकार ने टोल न हटाया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन


बार्डर वेलफेयर आर्गेनाइजेशन, कठुआ टू बाय टू, टू बाय थ्री, सैनिक कालोनी व्यापार मंडल, ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन के साथ एकजुट जम्मू की संयुक्त प्रेस वार्ता में हाईवे टोल को जजिया कर करार दिया गया। एकजुट जम्मू संगठन के अध्यक्ष एडवोकेट अंकुर शर्मा ने कहा कि कहीं भी 60 किलोमीटर के दायरे में दो टोल टैक्स नहीं हो सकते। 

यह नियम 2008 के हाइवे एक्ट में शामिल है। अगर हाइवे अथारिटी की बात मान भी ली जाए कि 60 किलोमीटर से कम दायरे में टोल टैक्स खुलना चाहिए, तो उसका भी अलग प्रावधान है। सरकार को इसके कारण पहले सार्वजनिक करने चाहिए जो सरोर टोल प्लाजा के मामले में नहीं किया गया है।
विज्ञापन


पटली मोड़ बाड़ी ब्राह्मणा से दो से तीन किलोमीटर की अधिक दूरी पर नहीं है। नियम कहता है कि किसी भी नगरपालिका की हद से पांच किलोमीटर की दूरी से पहले टोल पोस्ट नहीं हो सकती। दो किलोमीटर तक तो बिल्कुल भी नहीं। 
विज्ञापन

हाइवे अथारिटी का कहना है कि यह सरकार का फैसला है। तो सरकार को बता देना चाहते हैं कि यह टोल पोस्ट किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सरोर टोल प्लाजा को सब जम्मू के लोगों के साथ बेईमानी करार दिया। उन्होंने कहा कि हमेशा से जम्मू खित्ते के साथ नाइंसाफी होती आई है। सरकार ने टोल पोस्ट न हटाई तो उसे अनिश्चितकालीन जम्मू बंद के लिए तैयार रहना होगा। 

टोल की आड़ में गुंडाराज
ट्रांसपोर्टरों ने कहा कि टोल पोस्ट पर यदि कोई चालक सवाल पूछ ले तो उसके साथ मारपीट की जा रही है। यह एक तरह से गुंडाराज है जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें