ढाई के बजाय छह रुपये यूनिट मिलेगी बिजली
गठन से बिजली दरों में बढ़ोतरी होगी। पहले सरकार की ओर से प्रति यूनिट बिजली में रियायत दी जाती थी। लोगों को ढाई रुपये के करीब यूनिट मिल रहा था। अब कीमत छह रुपये तक हो जाएगी।
एडवांस में नहीं मिलेगी सैलरी
कारपोरेशन में त्यौहारी सीजन में कर्मचारियों को एडवांस में सैलरी नहीं मिलेगी। पहले त्यौहारों से पहले ही सैलरी की अदायगी हो जाती थी। इससे कर्मचारी काफी हताश हैं।
31 हजार कर्मचारियों को होगा नुकसान
कारपोरेशन बनने से 31 हजार कर्मचारी प्रभावित होंगे। इसमें अधिकांश स्टाफ अनुबंध, अस्थाई और डेली नीड बेस पर रखा गया है। इनके नियमित होने का सपना पूरा नहीं हो सकेगा।
ऑल जेएंडके पावर इंप्लाइज एंड इंजीनियर्स कोआर्डिनेशन कमेटी के चेयरमैन जयपाल ने कहा कि कारपोरेशन बनाने के लिए बीओडी गठित की गई थी। कारपोरेशन बनने से कर्मचारियों से लेकर उपभोक्ताओं को व्यापक नुकसान होगा।