श्रीनगर। रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब (आरकेएफसी) ने बुधवार को श्रीनगर के टीआरसी ग्राउंड पर दो मैचों की मेज़बानी की। पहले मुकाबले में श्रीनिदी डेक्कन एफसी ने मेज़बान टीम आरकेएफसी को पीछे छोड़ते हुए जीत हासिल की। दूसरे मैच में कॉर्बेट एफसी ने इंटर काशी के खिलाफ संघर्ष में विजय प्राप्त की।
आयोजन अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ एआइएफएफ की ओर से किया गया है। आने वाली टीमों ने आरकेएफसी की व्यवस्थाओं और आयोजन के प्रति मेहमाननवाज़ी की सराहना की। संवाद