फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज जम्मू श्रीनगर हाईवे फिर से हुआ बंद

Sat, 28 Mar 2015 11:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार से रियासत का मौसम फिर तीन दिन बिगड़ेगा। मौसम विभाग ने 29 मार्च और 1-2 अप्रैल को रियासत के अधिकांश पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बर्फबारी और मैदानी इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन


मौसम विभाग श्रीनगर के निदेशक सोनम लोटस के अनुसार शनिवार शाम से ही मौसम में बदलाव होने लगेगा। घाटी में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी की आशंका से लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है।

उधर, पिछले दिनों भारी बारिश से क्षतिग्रस्त हुए जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को पूरी तरह से दुरुस्त बनाने के लिए 28 को बंद रखा जाएगा।

ट्रैफिक कंट्रोल रूम जम्मू के अनुसार शनिवार को हाईवे पर वाहनों को चलने की अनुमति नहीं दी जाएगी। शुक्रवार को श्रीनगर से जम्मू शाम तीन बजे तक एकतरफा वाहनों को छोड़ा गया।
विज्ञापन


पिछले कई महीनों से हाईवे को दो तरफा नहीं खोला जा सका है। उधमपुर के खैरी और रामबन-बनिहाल के बीच विभिन्न स्थानों पर हाईवे को क्षति पहुंची थी।

अधिकांश हिस्सयों की मरम्मत कर ली गई है। बचे हुए कार्यों को शनिवार को पूरा किया जाएगा। एक वरिष्ठ यातायात पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यहां कहा, ‘जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर शनिवार वाहनों का आवागमन नहीं होगा, क्योंकि सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) राजमार्ग के कुछ जगहों को भूस्खलन से जाम हो जाने के कारण साफ और उसकी मरम्मत कर रहे हैं।’

अधिकारी ने बताया कि सोमवार को राजमार्ग पर जम्मू से श्रीनगर की तरफ वाहनों को जाने की इजाजत दी जाएगी। जम्मू में अगले चौबीस घंटों में मौसम खुश्क रहेगा। रियासत में माइनस 6.5 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ कारगिल सबसे ज्यादा सर्द है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें