फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधमपुर में NH फिर से बंद

Sat, 14 Mar 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-श्रीनगर हाईवे देर शाम फिर से बंद कर दिया गया। उधमपुर और चिनैनी के बीच खैरी क्षेत्र में पस्सियां गिरने के दौरान एक बड़ा पत्थर सड़क पर गिर आया। फिर कुछ ही देर के बाद एक टिप्पर भी मलबे की मिट्टी के कारण पलट गया। इन दोनों वजह से यातायात ठप हो गया। देर शाम छह बजे के करीब हुई इस घटना के कारण हाईवे के दोनों तरफ काफी जाम लगा रहा। सैकड़ों गाड़ियां फंस गई।
विज्ञापन


डोडा, चिनैनी, रामबन, कश्मीर की जम्मू की तरफ आ रही गाड़ियां रोक दी गई। उधमपुर में कोई भी गाड़ी नहीं पहुंच पाई। जम्मू से श्रीनगर तक गाड़ियां छोड़े जाने के कारण सुबह से लेकर शाम तक अधिकतर ट्रक, टैंकर व ट्राले घाटी तक रवाना किए गए। इन भारी ट्रकों के कारण खैरी की दलदल वाली सड़क भी हल्की सी धंस गई। पहाड़ी से मलबा गिरा और रास्ता फिर से बंद हो गया।

हालांकि पहले ही इस क्षेत्र में एक तरफा ट्रैफिक ही छोड़ी गई थी। ग्रेफ ने एक तरफ से ही रास्ता खोला और दो तरफ से रास्ता खोलने के लिए काम बंद कर दिया। जेसीबी को भी हटा दिया गया। जल स्रोत्र के कारण पहाड़ी से लगातार मलबा गिर रहा था। मलबे को एक साइड पर लगाकर गाड़ियों को चार दिन पहले ही छोड़ा गया और हाईवे खोला गया।
विज्ञापन


हाईवे बंद होने के कारण घाटी जाने वाली गाड़ियां प्रभावित रहीं। हालांकि अधिकतर गाड़ियां पहले से ही निकल चुकी थी। लेकिन कई ट्रक व ट्राले बाईपास पर खड़े रहे।

काम जारी है
एसपी उधमपुर मोहन लाल कैथ ने कहा कि हाईवे खोलने का काम चल रहा है। जेसीबी और पोपलाइन भेजी गई है। जल्द ही हाईवे को खोल दिया जाएगा। रात के समय में कई गाड़ियां दोनों तरफ फंसी हुई हैं। आधी रात तक आवाजाही शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें