फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमवार को खुला जम्मू-श्रीनगर हाईवे

Mon, 13 Oct 2014 02:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
तेज बारिश के चलते रामसू के पास जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर दरारें आ जाने से बंद पड़ा हाईवे सोमवार को खोल दिया गया। हाईवे बंद रहने के चलते धार रोड़ और नगरोटा बाईपास पर सैकड़ों ट्रक फंसे पड़े थे। भारी संख्या में सेब से लदे ट्रक भी काजीगुंड में खड़े हैं।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि बीते वीरवार को तेज बारिश होने के चलते हाईवे पर कई जगह पस्सियां आ गईं थीं और रामसू के पास हाईवे पर दरों भी आ गईं थीं। इसके चलते हाईवे की मरम्मत कराने को लेकर तीन दिन के लिए हाईवे बंद करने का फैसला किया गया था।

हालांकि, आईजी ट्रैफिक ने स्पष्ट किया था कि आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई लेकर श्रीनगर अथवा जम्मू जाने वाले वाहन मुगल रोड का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा छोटे और मध्यम दर्जे के वाहनों को भी मुगल रोड पर आवागमन की इजाजत देने का फैसला किया गया था। पर बड़े यात्री वाहनों को मुगल रोड पर आवागमन की इजाजत नहीं थी।
विज्ञापन


सोमवार से जम्मू-श्रीनगर हाईवे के फिर खुलने से इस पर दोनों ओर भारी जाम लगने की स्थिति भी बन सकती है। इसके चलते ट्रैफिक विभाग की ओर से वाहनों के आवागमन को सुचारु बनाने के लिए अतिरिक्त ट्रैफिक कर्मियों की तैनाती की गई है। साथ ही हाईवे पर पड़ने वाले सभी थाना क्षेत्रों को भी ट्रैफिक सुचारु  बनाने के लिए उचित कार्यवाही करने के निर्देश जारी किए गए हैं।   
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें