फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जम्मू-श्रीनगर हाईवे बहाल, एनएचएआई ने हटाया मलबा

विज्ञापन
विज्ञापन
दस दिन बाद डबल लेन पर आवाजाही कर पाएंगे वाहन सवार
विज्ञापन

हाईवे बंद होने से रोजाना 20 करोड़ रुपये का हो रहा था नुकसान

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पूरी तरह से बहाल हो गया है। एनएचएआई ने सोमवार सुबह छह बजे नेशनल हाईवे पर गिरे मलबे को पूरी तरह से हटा दिया। मलबा हटाने के लिए 20 जेसीबी और 40 टिप्पर समेत 150 से अधिक इंजीनियर, मजदूर और चालक रात भर काम करते रहे। मलबा हटाने के बाद जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे अब पूरी तरह से बहाल हो गया है।
विज्ञापन

जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर आवाजाही बहाल होने के बाद ट्रेडिंग कंपनियों और ट्रक चालकों समेत श्रीनगर जाने वाले यात्रियों ने राहत की सांस ली है। करीब दस दिन बाद आवाजाही शुरू हो पाई है। इससे पहले नेशनल हाईवे ठप होने से करीब 20 करोड़ के रोजाना नुकसान का अनुमान था। एनएचएआई ने नेशनल हाईवे की एक लेन को पूरी तरह से बहाल कर दिया है। लेकिन इसके बाद मार्ग को पूरी तरह बहाल करने के लिए रविवार को 24 घंटे नेशनल हाईवे बंद रखने की मंजूरी मांगी गई थी और इसके बाद अब नेशनल हाईवे सभी तरह के वाहनों के लिए खोल दिया गया है। एनएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारी आरएस यादव ने कहा कि नेशनल हाईवे को बहाल करने का काम रात भर चला है। सुबह छह बजे करीब चार किलोमीटर में फैले मलबे को हटा दिया गया। उन्होंने बताया कि एनएचएआई के कर्मचारियों ने रात भर काम किया है। अब नेशनल हाईवे पर कोई खतरा नहीं है और सभी तरह के वाहन मार्ग पर आसानी से आवाजाही कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें