बस स्टैंड में फंसे मुलाजिमों को शुक्रवार को उनकी मंजिलों की ओर भेज दिया गया। हड़ताल के कारण सैकड़ों मुलाजिमों को वीरवार से ही बस स्टैंड में इंतजार करना पड़ा था। वीरवार की मध्यरात्रि से ही डोडा, किश्तवाड़ की बसों को भेजा गया। शुक्रवार को दिन में राजोरी, पुंछ, कटड़ा, उधमपुर, रियासी और रामबन के वाहनों को भी भेज दिया गया।
शनिवार की सुबह श्रीनगर जाने वाले वाहनों को छोड़ा जाएगा। इससे पहले खराब मौसम के चलते लोगों को बस स्टैंड में रुकने के लिए मजबूर होना पड़ा था, लेकिन वीरवार को ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल से उन्हें परेशान होना पड़ा। लोग भारी भरकम सामान के साथ बस स्टैंड में ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल के खत्म होने का इंतजार कर रहे थे।
यहां तक कि शुक्रवार को श्रीनगर से जम्मू की ओर ट्रैफिक होने के कारण बस स्टैंड पहुंचे लोगों को इंतजार करना पड़ा है। वीरवार देर रात तक पहुंचे लोगों की संख्या भी दो सौ से ज्यादा है। लेकिन अन्य दिनों की अपेक्षा दबाव कम है। शनिवार की सुबह से ही श्रीनगर की ओर वाहनों को रवाना किया जाना शुरू हो जाएगा।
\
अभी तक मुसाफिरों ने बस स्टैंड के प्लेटफार्म, छत और शेडों में ही इंतजार करके दिन बीताया है। पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, मुंबई से कामकाज करके लोग अब श्रीनगर घरों को वापसी कर रहे हैं।