फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में नए साल की पहली बर्फबारी, जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद, हजारों वाहन फंसे

Thu, 03 Jan 2019 01:50 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नए साल के आगमन पर बुधवार को कश्मीर में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। रियासत के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी से पारे में गिरावट आई है। जवाहर टनल पर बर्फबारी से फिसलन के चलते एहतियात के तौर पर जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों को रोक दिया गया है। इससे दोनों ओर हजारों छोटे-बड़े वाहन फंस गए हैं। राजोरी और पुंछ जिले को शोपियां (कश्मीर) से जोड़ने वाला मुगल रोड पहले से ही बंद है। इससे घाटी का सड़क संपर्क कट गया है। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में बारिश और धुंध से कटड़ा-सांझीछत चापर सेवा प्रभावित रही। 

विज्ञापन


घाटी के विश्व विख्यात पर्यटक स्थल गुलमर्ग सहित पहलगाम, कुपवाड़ा, गुरेज, बांदीपोरा, जोजिला पास, राजदान टाप, बारामुला आदि पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी हुई है। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में नए साल पर पहली बर्फबारी हुई है। कई इलाकों में बारिश से भी तापमान में गिरावट आई है। जम्मू संभाग के पर्यटन स्थल पटनीटाप और नत्थाटाप में हल्की बर्फबारी हुई। 

कारगिल न्यूनतम तापमान माइनस 17.0 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा रहा। लद्दाख में न्यूनतम तापमान माइनस 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में न्यूनतम तापमान माइनस 0.5 और गुलमर्ग में माइनस 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार आगामी दिनों में राज्य के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें