फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी से दुष्कर्म करने का आरोपी पिता गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फोलोअप
विज्ञापन

बेटी से दुष्कर्म करने का आरोपी पिता गिरफ्तार
रियासी। सगी बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को पुलिस ने तीन दिन बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को किसी स्थान से पकड़ा, जिस के बाद बुधवार को उसको रिमांड पर लेने के लिए जिला कोर्ट रियासी में लाया गया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बीते रविवार को गंदाली में रहने वाली एक युवती ने पुलिस स्टेशन अरनास में शिकायत दर्ज कराई कि उसके सगे पिता ने उससे दुष्कर्म किया है। पीड़िता ने बताया कि 22-23 दिसंबर की शाम को वह किसी स्थान से वापस आ रहे थे। अंधेरा होने के कारण वह रास्ते में ही एक स्थान पर रुक गए। रात को उसके पिता ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घर वापस पहुंच कर युवती गुमसुम रहने लगी। उसकी मां के पूछे जाने पर उसने सारी बात बताई। बाद में इसकी रिपोर्ट पुलिस स्टेशन अरनास में लिखवाई गई, जिसके बाद पुलिस ने 376 के तहत मामला दर्ज कर युवती की मेडिकल जांच भी कराई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें