फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधमपुर में पहाड़ी से गिरा, हाईवे फिर बंद

Tue, 11 Aug 2015 10:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश की हाईवे पर मार जारी है। उधमपुर के खैरी इलाके में बारिश के बीच मंगलवार रात साढ़े आठ बजे पहाड़ी से मलबा और पस्सियों के रास्ते पर आ जाने से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग फिर बंद हो गया।
विज्ञापन


इससे दोनों ओर से सैकड़ों वाहन फंस गए। हाईवे को क्लीयर करने के लिए रात को काम जारी था। खैरी में लगातार चौथे दिन हाईवे प्रभावित हुआ है।

इस बीच जम्मू और कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में पारा सामान्य से ऊपर चला गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज भी जम्मू संभाग के कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। लेकिन कश्मीर और लद्दाख प्रांत में मौसम साफ रहेगा। 

जम्मू में मंगलवार दिन की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। हालांकि तड़के बादलों के गरजने से लग रहा था कि इंद्रदेव मेहरबान होंगे। मगर दिनभर लोगों को गर्मी की तपिश के साथ उमस झेलनी पड़ी।
विज्ञापन


यहां दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 34.1 और न्यूनतम दो डिग्री अधिक 27.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां दिन में आर्द्रता का प्रतिशत 81 रहा।

श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में पिछले चौबीस घंटों में 5.6 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का पारा एक डिग्री अधिक 31.2 और न्यूनतम तीन डिग्री अधिक 24.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

संभाग के अन्य हिस्सों में बनिहाल में दो डिग्री अधिक 30.2, बटोत में एक डिग्री अधिक 27.9, भद्रवाह में एक डिग्री ज्यादा 31.0 सेल्सियस दर्ज किया गया।
श्री अमरनाथ गुफा के बेस कैंप पहलगाम में दिन का पारा एक डिग्री अधिक 26.9 और न्यूनतम चार डिग्री ज्यादा 16.1 डिग्री सेल्सियस रहा। रियासत की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में दिन का पारा एक डिग्री ज्यादा 31.5 और न्यूनतम एक डिग्री अधिक 19.0 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन


घाटी के अन्य हिस्सों में कुपवाड़ा में दिन का पारा एक डिग्री ज्यादा 30.9, कोकरनाग में तीन डिग्री अधिक 30.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें