तवी रिवर फ्रंट को साबरमती रिवर फ्रंट की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। साबरमती रिवर फ्रंट डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष केशव वर्मा ने साबरमती की तर्ज पर तवी रिवर फ्रंट के विकास के लिए सुझाव दिए। इसके अलावा बाढ़ नियंत्रण के उपाय दिए गए। उन्होंने अहमदाबाद में साबरमती रिवर फ्रंट के विकास के दौरान आई चुनौतियों और उनके समाधान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि तवी और साबरमती रिवर फ्रंट परियोजनाओं के बीच कई समानताएं हैं।
यह भी पढ़ें- Jammu Kashmir: दुनिया का वो रेलवे पुल जिसके आगे एफिल टावर भी होगा छोटा, सीधे घाटी पहुंचेगी ट्रेन, देखें तस्वीरें
जम्मू में बनेगा कमांड एंड कंट्रोल सेंटर
जम्मू स्मार्ट सिटी लिमिटेड की सीईओ सुषमा चौहान ने जम्मू में क्रियान्वित परियोजनाओं की जानकारी दी। इसमें इंटिग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, आगामी आईसीसीसी इंटिग्रेशन, स्मार्ट अर्बन मोबिलिटी व इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम, शहरी सौंदर्यीकरण, रोशनी व्यवस्था, हरियाली प्रोत्साहन, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट आदि शामिल है।