फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अनन्या की फिरकी में फंसीं मिजोरम की बल्लेबाज, जेएंडके की दूसरी जीत

विज्ञापन
जीत के बाद प्रदेश की टीम अपने कोचिंग स्टाफ के साथ फोटो जेकेसीए
विज्ञापन
वुमन अंडर-23 वनडे ट्राॅफी में छह विकेट से हराया, त्रिवेंद्रम में खेला गया मुकाबला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। दाएं हाथ की लेग स्पिनर अनन्या शर्मा की शानदार गेंदबाजी (चार विकेट) के दम जम्मू-कश्मीर ने वुमन अंडर-23 वनडे ट्राॅफी में लगातार दूसरी जीत दर्ज की है। सेंट जेवियर्स केसीए क्रिकेट स्टेडियम, त्रिवेंद्रम में खेले गए मुकाबले में मिजोरम को छह विकेट से हराया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए मिजोरम की टीम 27.4 ओवर में सिर्फ 54 रन पर ढेर हो गई। टीम के लिए एक मात्र बल्लेबाज नुनमावी दोहरे अंक को पार कर पाईं। उन्होंने 28 गेंदों में 12 रन बनाए। जम्मू-कश्मीर के लिए अनन्या शर्मा ने 6.4 ओवर में 15 रन देकर चार, मारिया ने पांच ओवर में पांच रन देकर दो विकेट अपने नाम किए।
विज्ञापन

छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए जम्मू-कश्मीर की शुरूआत भी अच्छी नहीं रही है। 9.4 ओवर में चार विकेट खोकर मैच अपने नाम किया। चित्रा सिंह जम्वाल ने 18 और कप्तान रुद्राक्षी ने दो चौकों की मदद से 11 रन का योगदान दिया। मिजोरम के लिए जेड्डी ने दो, जैकिंटा और संध्या ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन

अपने पहले मुकाबले में जम्मू-कश्मीर ने झारखंड को हराया था। टीम का अगला मुकाबला 11 मार्च को गोवा के साथ होगा। जम्मू-कश्मीर टीम के साथ मुख्य कोच के रूप में रूपाली स्लाथिया, प्रबंधक इरशाद हसन, सहायक कोच ज्योति बाला, सह-प्रबंधक अनुराधा शर्मा, प्रशिक्षक सातिका शर्मा, फिजियोथेरेपिस्ट बिस्मा गुलजार और वीडियो विश्लेषक मुजतबा यूसुफ शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें