जम्मू। वॉलीबॉल एसोसिएशन ऑफ जेएंडके वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए अपना खेल कैलेंडर जारी किया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष सिद्धार्थ दलुजा की अध्यक्षता में शहर के निजी होटल में कार्यक्रम हुआ।
कैलेंडर जारी करते हुए उन्होंने बताया कि प्रदेश में 20 जिला वॉलीबॉल चैंपियनशिप के अलावा पुरुष और महिला वर्ग में जूनियर और सीनियर के लिए दो जेएंडके यूटी स्तरीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप होंगी।
विज्ञापन
कैलेंडर वर्ष के दौरान पुलवामा में चौथी दक्षिण कश्मीर (पुरुष और महिला) चैंपियनशिप और बारामुल्ला में पहली जनजातीय लड़के और लड़कियों की वालीबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। 2025-26 के दौरान जम्मू-कश्मीर में 8 ग्रीष्मकालीन जिला कोचिंग शिविर आयोजित करने का भी तैयार है।
दसवंडी राम दलुजा की स्मृति में वालीबॉल लीग अगस्त में जम्मू में होगी। इस लीग की सर्वश्रेष्ठ चुनी गई तीन टीमों को एक लाख रुपये, 75,000 रुपये और 50,000 रुपये के क्रमश: नकद पुरस्कारों के अलावा ट्रॉफी दी जाएंगे। चैंपियनशिप में दो बाहरी खिलाड़ियों सहित 12 खिलाड़ियों वाली एक टीम प्रतिस्पर्धा करने के लिए पात्र है। बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी कुलदीप मगोत्रा, कार्यकारी उपाध्यक्ष एचएस गिल, महासचिव विजय कुमार मगोत्रा व अन्य लोग मौजूद रहे।