फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जम्मू-कश्मीर ने उत्तर प्रदेश को छह विकेट से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी : 16 अंकों के साथ नॉकआउट में जगह बनाने के करीब पहुंची टीम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में जम्मू-कश्मीर नॉकआउट में जगह बनाने के करीब पहुंच गया है। उत्तर प्रदेश को हराकर जम्मू-कश्मीर ने अपने दावेदारी को ओर मजबूत किया है। टीम के 16 अंक हो गया है और अब अलगा मुकाबला पांच दिसंबर को हरियाणा के साथ होगा। इसमें जीत के साथ जम्मू-कश्मीर के नॉकआउट में पहुंचने की संभावना है।
मंगलवार को जम्मू-कश्मीर और उत्तर प्रदेश के बीच मुलाकात मुंबई में हुआ। जम्मू-कश्मीर की शानदार बल्लेबाजी और अनुशासित गेंदबाजी के दम पर स्टार खिलाड़ियों से सजी उत्तर प्रदेश पर जीत हासिल की। उत्तर प्रदेश के पहले खेलते हुए 158 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य दिया। जवाब में जम्मू-कश्मीर की सलामी जोड़ी शुभम खजूरिया और कमरान इकबाल ने शानदार शुरुआत की। दोनों ने 5.5 ओवर में 60 रन बनाए। कमरान 37 रन बनाकर आउट हो गए।
विज्ञापन

इसके बाद शुभम खजूरिया 59 गेंदों पर नौ चौके और 2 छक्कों की मदद से 85 रन की नाबाद पारी खेली और अपनी टीम को छह विकेट रहते 19.1 ओवर में जीत दिला दी। उत्तर प्रदेश के लिए मोहसिन खान ने दो विकेट लिए, जबकि विनीत पंवार और विप्रज निगम ने एक-एक विकेट लिया।
इससे पहले उत्तर प्रदेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शिवम मावी की आतिशी पारी की बदौलत 157 रन बनाए। मावी ने 14 गेंदों में 4 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 39 रन बनाए। समीर रिजवी 25 रन, रिंकू सिंह ने 24 रन, प्रियम गर्ग ने 22 रन और आर्यन जुयाल ने 19 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के लिए एम अश्विन ने चार ओवर में 24 रन देकर तीन विकेट चटकाए, जबकि आबिद मुश्ताक ने 2 विकेट और रसिख ने एक विकेट लिया। शानदार बल्लेबाजी के लिए शुभम खजूरिया को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें