फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जिम्नास्टिक मुकाबले आज से, दमखम के साथ उतरेगी प्रदेश की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
38वें राष्ट्रीय खेल : वुशू में सात पदक जीतकर जम्मू-कश्मीर ने मनवाया है लोहा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेल जारी हैं। आठ फरवरी को जिम्नास्टिक के मुकाबले होंगे। इसमें जम्मू-कश्मीर की जिम्नास्टिक टीम दमखम के साथ उतरेगी। खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।
जिम्नास्टिक टीम में ध्रुव दीवान, मानव गुप्ता, बादल कुमार, विवेक सुम्बिरिया, पारुल मेहरा, जागृति ठाकुर, रिया शर्मा, वैभवी शर्मा, मान्या शर्मा, मुस्कान राणा और विकास गुप्ता शामिल हैं। कोचों की ओर से खिलाड़ियों को विशेष प्रशिक्षण भी दिया गया है। प्रतियोगिता राष्ट्रीय खेल 14 फरवरी तक जारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले वुशू प्रतियोगिता में प्रदेश के खिलाड़ियों ने सात पदक जीत कर नाम रोशन किया है। इनमें दो स्वर्ण, एक रजत और चार कांस्य पदक शामिल हैं। इसके बाद तलवारबाजी में कृतार्थी कोतवाल, ऋषिका खजूरिया, सूर्यांश शर्मा, उदयवीर सिंह, सागर साही, सोहित ठाकुर, सुफियान वहीद सोहिल, अजय कुमार और शिवांश कपूर भाग लेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें