फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सैन्य जवान और उनके परिवारों के लिए कंप्यूटर पाठ्यक्रम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय के आजीवन शिक्षा विभाग की ओर से जवानों और उनके परिवारों के लिए कंप्यूटर पाठ्यक्रम शुरू किया गया है। यह पहल आउटरीच एक्टिविटी का हिस्सा है। आजीवन शिक्षा विभाग की प्रमुख डॉ. प्रियंका शर्मा के मुताबिक, आजीवन शिक्षा विभाग के जवानों और उनके परिवार के लिए कंप्यूटर में सहयोगात्मक बुनियादी पाठ्यक्रम का शुभारंभ सेना स्टेशन रत्नूचक, जम्मू में किया गया। इस मौके पर जम्मू विश्वविद्यालय के सामाजिक विज्ञान की डीन प्रो. सुमन जम्वाल, ब्रिगेडियर सुमित शर्मा और कर्नल संदीप ठाकुर मौजूद रहे। प्रो. सुमन जम्वाल ने उक्त गतिविधियों की भूमिका और महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें