फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: खेलो इंडिया यूथ गेम्स में जम्मू-कश्मीर वॉलीबॉल टीम पहली बार फाइनल में

विज्ञापन
सेमीफाइनल मुकाबले में मु​णिपुर को हराने के बाद जम्मू-कश्मीर की वॉलीबॉल टीम फोटे एसो.
विज्ञापन
सेमीफाइनल में मणिपुर को 3-0 से दी मात, अपने सफर में उत्तराखंड, बिहार, मणिपुर को हराया
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर वॉलीबॉल टीम ने इतिहास रचा है। पहली टीम खेलों इंडिया यूथ गेम्स के फाइनल में पहुंची है। बिहार में जारी सातवें खेलों इंडिया यूथ गेम्स के सेमीफाइनल में जम्मू-कश्मीर ने मणिपुर को 3-0 से हराकर फाइनल का सफर तय किया है।
जम्मू-कश्मीर की वॉलीबॉल का सफर काफी अच्छा रहा। फाइनल मुकाबले में प्रदेश के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। मजबूत मानी जाने वाली मणिपुर की टीम लगातार सेट में हराकर फाइनल में पहुंचे। क्वार्टरफाइनल में जम्मू-कश्मीर ने मेजबान बिहार को 3-0 हराया था। जबकि उत्तराखंड को 3-0 जबकि यूपी के हाथों 3-1 से हार मिली थी।
विज्ञापन

यूथ गेम्स में जम्मू-कश्मीर की 14 सदस्य टीम भाग ले रही हैं। एसोसिएशन के कार्यकारी सदस्य सुभाष शर्मा टीम के साथ प्रबंधक के रूप में साथ है। कुलदीप मगोत्रा सीईओ, एचएस गिल कार्यकारी उपाध्यक्ष, रमेश शर्मा ट्रेजर, वीके मगोत्रा वॉलीबॉल एसोसिएशन ऑफ जेएंडके के महासचिव ने टीम को इस उपलब्धी पर शुभकामनाएं दी है।
विज्ञापन

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में विभिन्न खेलों में जम्मू-कश्मीर से 79 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इसमं 49 लड़के और 27 लड़कियां हैं। जम्मू-कश्मीर साइकिलिंग, फेंसिंग, गतका, जिम्नास्टिक, जूडो, कलारीपयट्टू, वाॅलीबॉल, वेट लिफ्टिंग, कुश्ती, थंगटा में भाग ले रहा हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें