संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। शास्त्री नगर खेल मैदान जम्मू में जारी तीन दिवसीय सीनियर पुरुष एवं महिला वर्ग की जम्मू-कश्मीर यूटी हैंडबॉल चैंपियनशिप का रविवार को समापन हो गया।
इसका आयोजन जम्मू-कश्मीर हैंडबॉल एसोसिएशन की ओर से हुआ था। रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबलों में जेकेपी ने जम्मू को 25-16 से हरा कर प्रतियोगिता पर कब्जा जमाया।
गर्ल्स वर्ग में जम्मू ने उधमुपर को 7-2 से हराया। समारोह मुख्य अतिथि विधायक युद्धवीर सेठी रहे। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया।