फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सातवें खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए फेंसिंग टीम घोषित

विज्ञापन
खेलों इंडिया यूथ गेम्स के लिए चुनी गई फेंसिंग टीम के साथ मौजूद अ​धिकारी फोटो फेंसिंग एसो.
विज्ञापन
एमए स्टेडियम जम्मू हुई स्क्रीनिंग, 11 से 15 तक बिहार में होगी प्रतियोगिता
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। बिहार में हो रहे सातवें खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2025 में भाग लेने वाली जम्मू-कश्मीर की फेंसिंग टीम का चयन कर लिया गया है। 12 खिलाड़ियों के दल की सोमवार को एमए स्टेडियम जम्मू में स्क्रीनिंग हुई। फेंसिंग के मुकाबले 11 से 15 मई के बीच होंगे।
12 सदस्य टीम में आठ लड़के और चार लड़कियां शामिल हैं। लड़कों में धनंजय पंडित, अमीश शर्मा, माणिक शर्मा, वंश रैना, सईद उर रहमान, रणवीर जम्वाल, रिंकू मन्हास और संयम शर्मा हैं। लड़कियों में सुभन्या शर्मा, भव्या जम्वाल, एकनूर कौर और अहाना गुप्ता शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम के साथ सीनियर फेंसिंग कोच रचना जम्वाल, फेंसिंग इंस्ट्रक्टर शोटू लाल शर्मा, कोच वीर संग्राम सिंह साथ रहेंगे।टीम की स्क्रीनिंग संभागीय खेल अधिकारी जम्मू बलविंद्र सिंह, जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल के सदस्य राजीव शर्मा, इंडोर स्टेडियम के प्रबंधक सुराज भान, अर्जुन अवार्डी कोच कृपाली सिंह की मौजूदगी में हुई।
इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय रेफरी राशिद अहमद चौधरी, नेशनल मेडलिस्ट मनिंदर पाल सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें