फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: फेंसिंग महिला वर्ग में गोल्ड और रजत जीएनडीयू के नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
जेयू के जिम्नेजियम हाल में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी फेंसिंग प्रतियोगिता का तीसरा दिन
विज्ञापन

महिला वर्ग में सेबर और पुरुष वर्ग में एपी के खेले गए फाइनल मुकाबले
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी फेंसिंग प्रतियोगिता जारी है। शुक्रवार को तीसरे दिन महिला वर्ग के सेबर और पुरुष वर्ग के एपी के फाइनल मुकाबले खेले गए।
महिला वर्ग में गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू) अमृतसर की ऋषिका खजूरिया ने गोल्ड मेडल जीता। वह जम्मू की रहने वाली हैं। इसी यूनिवर्सिटी की श्रेया गुप्ता ने रजत, जबकि लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) की अबी देवी ने कांस्य जीता है।
विज्ञापन

पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला की बेनी क्यूबा ने कांस्य, जम्मू यूनिवर्सिटी चहावी कोहली पांचवें स्थान पर रहीं। नेशनल स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की एम. लक्ष्मी छठे, ओस्मानिया यूनिवर्सिटी हैदराबाद गोरे श्रीजा सातवें और आरएसटीएम नागपुर की श्रृति जोशी आठवें स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

पुरुष वर्ग में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी मोहाली ने स्वर्ण, जीएनडीयू अमृतसर ने स्वर्ण जबकि कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी ने कांस्य पदक जीता है। यूनिवर्सिटी ऑफ जम्मू को भी कांस्य मिला है। रविंद्र नाथ टैगोर (एमपी) विवि ने पांचवां, डा. बीआर आंबेडकर यूनिवर्सिटी महाराष्ट्र ने छठां, यूनिवर्सिटी ऑफ मुुंबई ने सातवां और एसआरएम इंस्टीट्यूट आफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी तमिलनाडू ने आठवां स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें