फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: 40 किलोग्राम भार वर्ग में दिल्ली के मोहित ने जीता स्वर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
68वें नेशनल स्कूल गेम्स का दूसरा दिन : अंडर-17 बॉयज 40 और प्लस 90 किलोग्राम भार वर्ग के हुए मुकाबले
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से 68वें नेशनल स्कूल गेम्स जारी हैं। दूसरे दिन इंडोर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स भगवती नगर में जूडो अंडर-17 बॉयज के मुकाबले खेले गए। इस मौके पर खेल महानिदेशक राजेंद्र सिंह तारा मुख्य रूप से मौजूद रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना से प्रतिस्पर्धा करते हुए सर्वश्रेष्ठ योगदान देने का आह्वान किया।
दूसरे दिन 40 और प्लस 90 किलोग्राम भार वर्ग के मुकाबले खेल गए। 40 किलोग्राम भार वर्ग में दिल्ली के मोहित ने स्वर्ण, कर्नाटक के सैयद अबुबकर ने रजत और महाराष्ट्र के वेदांत मधोलका व पश्चिम बंगाल के सुब्रतो रॉय ने कांस्य पदक जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-17 बॉयज के प्लस 90 किलोग्राम वर्ग में हरियाणा के दिव्य रूहल ने स्वर्ण, दिल्ली के ताराक्ष उज्जैनवाल ने रजत पदक जीता। कांस्य पदक उत्तर प्रदेश के मोहम्मद नोमान और केरल के आफताब जाफर के नाम रहा। 40 किलोग्राम भार वर्ग में जम्मू-कश्मीर के अंशुमान पहले मुकाबले में तमिलनाडु के प्रसन्ना सी और प्लस 90 किलोभार वर्ग में जम्मू-कश्मीर के जयदीप मन्हास केरल के आफताब जाफर से हार गए। अंत में संयुक्त निदेशक वेद प्रकाश ने विजेताओं को पदकों से सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें