जम्मू-कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम कश्मीर में क्रिकर्स सीरीज चैलेंजर
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। जम्मू-कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम कश्मीर में क्रिकर्स सीरीज चैलेंजर 2025 जारी है। इसमें देशभर की बार एसोसिएशन की टीमें भाग ले रही हैं। रविवार को बार एसोसिएशन जम्मू की टीम सेमीफाइनल में 28 रन से हारकर प्रतियोगिता से बाहर हो गई।
इससे पहले प्रतियोगिता का क्वार्टफाइनल मुकाबला बार एसोसिएशन जम्मू बनाम हाई कोर्ट स्टाफ एसोसिएशन कश्मीर के बीच खेला गया। जम्मू की टीम ने 170 रन बनाए और प्रतिद्वंदी टीम को नौ रन से हरा दिया।
इसके बाद सेमीफाइनल में जम्मू बार एसोसिएशन का मुकाबला इंदौर हाइकोर्ट एडवोकेट्स क्रिकेट एसोसिएशन के बीच हुआ। इंदौर की टीम ने 192 रन बनाए। वहीं, जम्मू की टीम 164 रन ही बना सकी और 28 रन से मैच हार कर प्रतियोगिता से बाहर हो गई।