फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणजी : पांच साल बाद फिर क्वार्टर फाइनल में जम्मू-कश्मीर

विज्ञापन
बड़ौदा के खिलाफ मैच जीतने के बाद जम्मू कश्मीर की टीम व सपोर्टिंग स्टाफ
विज्ञापन
बड़ौदा को 182 रन से हराकर बनाई जगह, साहिल लोत्रा ने दो पारियों में चटकाए 11 विकेट, अब 8 को केरल से होगी भिड़ंत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। बड़ौदा को 182 रनों के भारी अंतर से शिकस्त देकर जम्मू-कश्मीर की टीम ने रणजी ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में पांच साल बाद फिर जगह बनाई है। बड़ौदा के खिलाफ मुकाबले में दाएं हाथ के ऑफ स्पिनर साहिल लोत्रा ने कुल 11 विकेट (दो पारियों में) चटकाकर शानदार जीत में अहम भूमिका निभाई। जम्मू-कश्मीर की टीम ने इससे पहले 2020 में रणजी ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय की थी। अब 8 फरवरी को पुणे में महाराष्ट्र क्रिकेट संघ (एमसीए) के स्टेडियम में जम्मू-कश्मीर और केरल के बीच क्वार्टर फाइनल मुकाबला होगा।

गुजरात के वडोदरा में हुए मुकाबले की पहली पारी में जम्मू-कश्मीर की टीम ने 245 रन बनाए। शानदार गेंदबाजी की बदौलत टीम ने बड़ौदा को 166 रनों पर समेटकर 79 रनों की अहम बढ़त हासिल कर ली। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए 284 रन बनाकर बड़ाैदा को जीत के लिए 364 रन का लक्ष्य दिया। रविवार को बड़ौदा ने दो विकेट पर 58 रन से आगे खेलना शुरू किया। टीम के बल्लेबाजों का निराशाजनक प्रदर्शन दूसरी पारी में भी जारी रहा। बड़ौदा की पारी 182 रनों पर सिमट गई और जम्मू-कश्मीर ने 182 रनों से बड़ी जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विष्णु सोलंकी ने 42, महेश पिथ्या ने 26, शाश्वत रावत ने 25 और नित्या पांड्या ने 24 रनों का योगदान दिया। जम्मू-कश्मीर के लिए दाएं हाथ के ऑफ स्पिनर साहिल लोत्रा ने दूसरी पारी में 26 ओवर में 75 रन देकर सात विकेट चटकाए। जम्मू-कश्मीर के लिए पहली पारी में भी साहिल लोत्रा ने चार विकेट लिए थे। वहीं, आबिद मुश्ताक और शुभम खजूरिया ने तीन-तीन विकेट झटके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें