मिश्रीवाला। मढ़ विधानसभा क्षेत्र के शामा चक गांव में रविवार रात को एक दिवसीय सत्संग हुआ। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। सत्संग का आयोजन स्थानीय निवासियों की ओर से किया गया था। इस माैके पर सुरेश शास्त्री महाराज ने कहा कि दूसरों को दुख देने का अर्थ है स्वयं का दुखी होना। संसार सबका है और इसमें जीने का अधिकार भी सभी को है। अगर हम सभी को अपने-अपने अधिकार से जीने देंगे तो इस सृष्टि पर हर एक सुख चैन से जी सकेगा। संवाद