फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: महाराष्ट्र, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर और एनसीआर की टीमें जीत क साथ अगले दौर में

Sun, 20 Apr 2025 02:58 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
17वीं जूनियर राष्ट्रीय सुपर सैवन क्रिकेट चैंपियनशिप का तीसरा दिन, एमए स्टेडियम में हुए मुकाबले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। शहर के मौलाना आजाद स्टेडियम (एमए) जम्मू में चार दिवसीय 17वीं जूनियर राष्ट्रीय सुपर सैवन क्रिकेट चैंपियनशिप जारी है। शनिवार को तीसरे दिन छह मुकाबले खेले गए। इनमें महाराष्ट्र, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, एनसीआर ने अपने-अपने जीत कर अगले दौर में प्रवेश किया है। रविवार को सेमीफाइनल और फाइनल खेले जाएंगे।
इस चैंपियनशिप में देश के 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (जम्मू-कश्मीर, पुडुचेरी, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, लद्दाख, राजस्थान, एनसीआर, पंजाब, आंध्र प्रदेश, हरियाणा, मध्यप्रदेश, चंडीगढ़ और महाराष्ट्र) की टीमें हिस्सा ले रही हैं। शनिवार को पहला मुकाबला महाराष्ट्र और जम्मू-कश्मीर के बीच हुआ, जिसमें महाराष्ट्र की टीम ने छह विकेट से जीत हासिल की।
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर ने सात ओवर में 62 रन बनाए और महाराष्ट्र ने 63 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। दूसरे मुकाबले में दिल्ली ने पुडुचेरी को पांच विकेट से हराया। पुडुचेरी ने सात ओवर में 92 रन बनाए और दिल्ली ने 93 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम किया।
तीसरे मुकाबले में जम्मू-कश्मीर ने मध्यप्रदेश को छह विकेट से हराया। मध्य प्रदेश ने सात ओवर में 66 रन बनाए और जम्मू-कश्मीर ने 67 रन बनाकर मुकाबला जीता। चौथे मुकाबले में एनसीआर ने एपी को पांच विकेट से हराया। पांचवें मुकाबले में जम्मू-कश्मीर ने हरियाणा को सात विकेट से हराया।
विज्ञापन

हरियाणा ने सात ओवर में 51 रन बनाए और जम्मू-कश्मीर ने 52 रन बनाकर मुकाबला जीता। छठे मुकाबले में दिल्ली ने यूपी को सात विकेट से हराया। यूपी ने सात ओवर में 56 रन बनाए और दिल्ली ने 57 रन बनाकर मुकाबला जीता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें