फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: वाधवान की कप्तानी पारी से टला हार का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी : तीसरे दिन जम्मू-कश्मीर ने दूसरी पारी में गुजरात के खिलाफ प्राप्त की 231 रन की बढ़त
विज्ञापन

अर्नव गुप्ता और यावर हुसैन ने भी खेली अर्धशतकीय पारी
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। कर्नल सीके नायडू ट्राफी के अंतर्गत दूसरी पारी में शुरूआती विकेट गिरने के बाद जम्मू-कश्मीर के कप्तान कन्हैया वाधवान (94) और यावर हसन (69) के बीच हुई 156 रन की साझेदारी ने हार का खतरा फिलहाल टाल दिया है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक मेजबान जम्मू-कश्मीर ने 231 रन की बढ़त बना ली है।
रविवार को मैच के तीसरे दिन चार विकेट पर 91 रन से आगे खेलना शुरू किया। कप्तान कन्हैया वाधवान के साथ यावर ने संभलकर खेलते हुए पारी को आगे बढ़ाया। दोनों बल्लेबाजों ने अपने-अपने अर्धशतक पूरे किए और 156 रन जोड़े। कप्तान कन्हैया वाधवान चार रन से शतक से चूक गए और 216 गेंदो पर 96 रन बनाकर आउट हुए।
विज्ञापन

इसके बाद यावर हसन भी 64 रन बनाकर चलते बने और टीम 247 रन टीम के छह विकेट गिर गए थे। इसके बाद अर्नव गुप्ता (51) और कवल प्रीत सिंह (49) के बीच हुई 87 रन की साझेदारी से टीम को स्कोर 300 के पार पहुंच गया। मैच के तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक मुजतबा यूसुफ और आतिफ नाबाद थे।
विज्ञापन

सोमवार को मैच में अंतिम दिन का खेला होना है और जम्मू-कश्मीर के पास 231 की बढ़त है। मैच में तीन दिनों के खेल को देखे तो एक दिन में 200 से अधिक रन बनाना बल्लेबाजों के लिए आसान नहीं होगा। गुजरात के जय मालुसरे और कुशन शयाम पटेल ने तीन-तीन विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें