फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: शाहीन बनीं जेएंडके की पहली महिला एफआईवीबी लेवल-1 वॉलीबाल कोच

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। पुंछ जिले की शाहीन अख्तर ने जम्मू-कश्मीर की पहली महिला एफआईवीबी लेवल-1 वॉलीबाल कोच बनी हैं। उन्होंने यह उपलब्धि असम के गुवाहाटी में आयोजित पांच दिवसीय विशेष कोर्स में सफलता प्राप्त कर हासिल की। यह कोर्स बीवीएल फाउंडेशन की ओर से आयोजित किया गया था।
पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी शाहीन ने जम्मू-कश्मीर का प्रतिनिधित्व किया है और उन्होंने बेंगलुरु से एनएस एनएसआई सर्टिफिकेट कोर्स भी पूरा किया है। फिलहाल वे शहीद डिप्टी एसपी मंजीत सिंह मेमोरियल वॉलीबॉल क्लब, पुंछ में कोच के रूप में सेवाएं दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रतिष्ठित कोर्स में देशभर से चुने गए 12 प्रतिभागियों में शाहीन जम्मू-कश्मीर से एकमात्र उम्मीदवार थीं। शाहीन की इस सफलता से राज्य की महिला खेल प्रतिभाओं को नई प्रेरणा मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें