फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अस्थायी कर्मचारियों को 10 दिन से मानदेय का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत-पाकिस्तान के बीच उपजे तनाव से बाधित हुई कार्रवाई
विज्ञापन

प्रदेश में 32 हजार अस्थायी कर्मचारी दे रहे सेवाएं
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। प्रदेशभर के अस्थायी कर्मचारियों को 10 दिन बाद भी मानदेय नहीं मिला है, जिस कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भारत-पाकिस्तान के बीच तवाव के कारण कार्रवाई पूरी नहीं हो पाई है। प्रदेश में 32 हजार के करीब अस्थायी कर्मचारी सेवारत हैं।
अस्थायी कर्मियों को माह की तीन से पांच तारीख तक मानदेय मिलता है। 13 तक मानदेय नहीं मिला है, जिस करण उन्हें परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है। गत सप्ताह विपरीत परिस्थितियों में भी कर्मचारियों ने सेवाएं दी हैं। सूत्रों के अनुसार ट्रेजरी में वाउचर जमा नहीं हो पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएचई यूनाइटेड फ्रंट पदाधिकारी रवि हंस और होशियार सिंह ने बताया कि मानदेय नहीं मिला है। इस माह की 13 तारीख भी बीत चुकी है। बिना वेतन घर में खर्चा चलाना मुश्किल हो रहा है। सरकार जल्द से जल्द वेतन को जारी करे। मौजूदा समय में अस्थायी कर्मचारियों को प्रतिमाह 9300 रुपये मानदेय दिया जाता है।
-

कोट
मानदेय के लिए कार्रवाई पूरी कर ली गई है। अगर कोई कार्रवाई अधूरी है तो इसे भी जल्द पूरा कल लिया जाएगा। मानदेय अदायगी की जल्द होगी।
- विकास शर्मा, मुख्य अभियंता, जल शक्ति विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें