अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। सीके नायडू ट्राफी में जम्मू-कश्मीर का सफर हार के साथ खत्म हो गया है। अंतिम मुकाबले में जम्मू-कश्मीर को गोवा हाथों हार मिली है। जीत के लिए मिले 108 रन के लक्ष्य को गोवा की टीम ने 27 ओवर में चार विकेट रहते हासिल कर लिया है।
मैच में जम्मू-कश्मीर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 347 रन बनाए थे। इसमें काजी जुनैद मसूद ने 106 रन और कंवल प्रीत सिंह ने 92 रन की पारी खेली थी। इसके जवाब में गोवा ने पहली पारी में अजान थोथा की 247 की पारी के दम पर 436 रन बनाकर 89 रन की बढ़त हासिल की।
पारी में मुजूतबा युसूफ ने चार विकेट लिए थे। दूसरे पारी में जम्मू-कश्मीर की बल्लेबाजी खराब रही। पूरी टीम सिर्फ 196 पर रन पर ढेर हो गई और गोवा को जीत के लिए 108 रन का लक्ष्य मिला, जिससे 27.1 ओवर में हासिल कर लिया।
कर्नल सीके नायडू में जम्मू-कश्मीर का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। कुल खेले छह मैच में सिर्फ एक में जीत मिली है।