फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कृष्ण लाल बने मिस्टर जम्मू व चैंपियंस ऑफ चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन की ओर से हुआ बॉडी बिल्डिंग और फिटनेस चैंपियनशिप का आयोजन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। पुलिस ऑडिटोरियम गुलशन मैदान में रविवार को 24वीं बॉडी बिल्डिंग और फिटनेस चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। यह प्रतियोगिता जेके खेल परिषद के सहयोग से बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन ऑफ जेएंडके (बीबीएजेके) की ओर से करवाई गई। इसमें कृष्ण लाल ने मिस्टर जम्मू और चैंपियंस ऑफ चैंपियन की ट्राफी अपने नाम की।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में करीब 90 बॉडी बिल्डर्स ने विभिन्न श्रेणियों में भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ अध्यक्ष डॉ. आशुतोष शर्मा और सचिव दुष्यंत शर्मा ने किया। समारोह में सुरेश दत्त, विनय शर्मा और अन्य भी उपस्थित रहे। शर्मा ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न पदक जीतने के लिए बीबीएजेके के प्रतिभागियों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें