फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जिम्नास्टिक में बिश्नाह की मान्या का कमाल, राष्ट्रीय खेलों में जीते 4 मेडल

Mon, 17 Feb 2025 03:09 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिश्नाह। उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों में बिश्नाह की 16 वर्षीय मान्या ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन कांस्य और एक रजत पदक अपने नाम किए। रिदमिक जिम्नास्टिक में अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेरने वाली मान्या 11वीं कक्षा की छात्रा हैं और बचपन से ही खेलों में रुचि रखती हैं।
विज्ञापन

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार सफलता के बाद बिश्नाह लौटने पर मान्या का भव्य स्वागत किया गया। ढोल-नगाड़ों की गूंज और भारत माता की जय के नारों के बीच राजनीतिक, व्यापारिक और सामाजिक संगठनों ने गुलदस्ते और मालाएं पहनाकर मान्या को सम्मानित किया। मान्या ने गुजरात के सूरत में पिछले साल दिसंबर में हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी इसी तरह तीन कांस्य और एक सिल्वर मेडल जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें