फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: 32वीं जूनियर नेशनल फेंसिंग चैंपियनशिप के लिए टीम चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
जेयू फेंसिंग अकादमी जम्मू में हुए ट्रायल, विभिन्न जिलों के 70 से अधिक फेंसर ने लिया हिस्सा
विज्ञापन

दो से पांच दिसंबर तक पटना (बिहार) होगी प्रतियागिता
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। 32वीं जूनियर नेशनल फेंसिंग चैंपियनशिप के लिए रविवार को चयन ट्रायल जेयू फेंसिंग अकादमी जम्मू में हुए। इसमें जम्मू, रामबन, सांबा, पुंछ, डोडा और उधमपुर सहित अन्य जिलों से 70 से अधिक फेंसर्स (लड़के और लड़कियां) ने भाग लिया।
चयनित फेंसर्स अब दो से पांच दिसंबर तक पटना (बिहार) में आयोजित होने वाली 32वीं जूनियर नेशनल फेंसिंग चैंपियनशिप में भाग लेंगे। चयन ट्रायल जेएंडके फेंसिंग एसोसिएशन (जेकेएफए) द्वारा आयोजित किए गए थे। तकनीकी समिति में भीष्म सिंह स्लाथिया, रंचन सबरवाल, जावेद अहमद चौधरी और गौरव ठाकुर ने चयन ट्रायल आयोजित किए।
विज्ञापन

बॉयज एपी इवेंट में सुफयान वहीद सोहिल (रामबन), सोहित ठाकुर (रियासी), युवराज सिंह (जम्मू), रणवीर सिंह (जम्मू) और स्टैंडबाय पर रिंकू मन्हास (रियासी) को रखा गया है। बॉयज सेबर इवेंट में वत्सल गंडोत्रा (जम्मू), हर्षित कोहली (जम्मू) अमीश शर्मा (जम्मू), वैभव अबरोल (जम्मू), जबकि अनुभव शर्मा (जम्मू) को स्टैंडबाय पर रखा है।
विज्ञापन

बॉयज फॉइल इवेंट में मनजोत (उधमपुर), श्रेष्ठ डोगरा (जम्मू), अंजार (रामबन), आधार खजूरिया (जम्मू) व तन्मय (जम्मू) को स्टैंडबाय पर रखा है। गर्ल्स एपी इवेंट में यशस्वी (जम्मू), दीक्षा (उधमपुर), ट्विंकल (जम्मू), मुस्कान (जम्मू) व आफरीन (रामबन) को स्टैंडबाय पर रखा है।
गर्ल्स फॉइल इवेंट में सिमरलीन कौर (उधमपुर), सुहानी सिंह (जम्मू), वान्या गुप्ता (जम्मू), अश्वैथी (उधमपुर) व रेनू (उधमपुर) को स्टैंडबाय पर रखा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें