फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पुरुष भाला फेंक प्रतियोगिता में जेयू पीजी विभाग के आशीष का स्वर्ण पर कब्जा

Thu, 06 Mar 2025 02:51 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय 47वीं इंटर कॉलेजिएट एथलेटिक मीट का आगाज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय में बुधवार को तीन दिवसीय 47वीं अंतर कॉलेजिएट एथलेटिक मीट का आगाज हुआ। विवि के खेल और शारीरिक शिक्षा निदेशालय की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता का शुभारंभ डीन अकादमिक अफेयर्स विवि प्रो. अंजू भसीन ने किया। पहले दिन हुई भाला फेंक प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में जम्मू विवि के आशीष खजूरिया ने स्वर्ण जीता है।
वहीं, जीडीसी डोडा के अदनान फारूक ने सिल्वर और जीडीसी पुंछ के ओविश शकील ने कांस्य पदक जीता है। इस प्रतियोगिता में जम्मू संभाग के जीडीसी कठुआ, जीडीसी बिलावर, जीडीसी आरएस पुरा, जीडीसी मढ़, जीडीसी डोडा के करीब 400 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन

पहले दिन भाला फेंक, लंबी कूद, शॉट पुट, दौड़, आदि प्रतियोगिताएं हुईं। भाला फेंक प्रतियोगिता के महिला वर्ग में जेयू के विवि पीजी विभाग संध्या देवी ने स्वर्ण, जीडीसी उधमपुर के राशि देवी ने सिल्वर और जीडीसी रामकोट की मीना देवी ने कांस्य पदक जीता।
शॉट पुट (पुरुष वर्ग) में डोगरा डिग्री कॉलेज के युवराज सिंह ने स्वर्ण, विवि के पीजी विभाग के मोहम्मद आजम ने चांदी, जीडीसी मढ़ के मोहित सकोलिया ने कांस्य पदक जीता। महिला वर्ग में जीडीसी रामकोट की मीना देवी ने स्वर्ण, जेयू के पीजी विभाग की संध्या देवी ने चांदी व जीडीसी खिलोथरां की अपर्णा देवी ने कांस्य पदक हासिल किया।
शुभारंभ कार्यक्रम में खेल और शारीरिक शिक्षा निदेशालय के निदेशक डॉ. दाउद इकबाल बाबा, डॉ. कोमल नागर, विमल किशोर, रवीश वैद, राज कुमार बख्शी आदि मौजूद रहे।

10 हजार मीटर के पुरुष वर्ग में डोडा के लीला प्रसाद छाए
10 हजार मीटर दौड़ (पुरुष वर्ग) में जीडीसी डोडा के लीला प्रसाद ने स्वर्ण, जीडीसी खिलोथरां के आलम हुसैन ने चांदी व जीडीसी कठुआ के शिवम शर्मा ने कांस्य पदक प्राप्त किया। 800 मीटर दौड़ (पुरुष) में जीडीसी मढ़ के लक्की शर्मा ने स्वर्ण, जीडीसी डोडा के निखिल शर्मा ने चांदी व जीडीसी खिलोतरां के अमित सिंह ने कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन


लंबी कूद में जीडीसी उधमपुर के अमीश ने जीता स्वर्ण पदक
लंबी कूद (पुरुष वर्ग) जीडीसी उधमपुर के अमीश ने स्वर्ण, जेयू पीजी विभाग के केशव सिंह ने चांदी व जीडीसी कठुआ के रुशांत सकालिया ने कांस्य पदक हासिल किया। महिला वर्ग में जीडीसी बिलावर के वर्षा ने स्वर्ण, जीडीसी आरएस पुरा की पेरणा तिवारी ने चांदी व पीजी जेयू के सोनिका शर्मा ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें