फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मरम्मत के चलते आज से बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। बिजली के जरूरी रखरखाव कार्य के कारण 23 अप्रैल से बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। जारी निर्देश के अनुसार जम्मू सर्कल में बिजली सलेहर, खौड़, रथना, जिंदर, मखनपुर, बिलासपुर, कोटली, कल्याण, साई कलां, कानाचक, अब्दुल्लियां और आसपास इलाकों में 24 अप्रैल को सुबह सात से दो बजे तक बिजली बंद रहेगी।
इसी तरह अरनिया, जबोवल, बीएसएफ, तरेवा और आसपास इलाकों में 25 अप्रैल को सुबह नौ से 12 बजे, सरोर, कुंजवानी, औद्योगिक इस्टेट डिग्याना, संजय नगर, जीवन नगर, महाकाली नगर, अजीत नगर, रैना कालोनी, संत नगर, विशाल कालोनी में 24 अप्रैल को सुबह आठ से एक बजे तक बंद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह जख और आसपास इलाकों में 23 को सुबह सात से आठ, जबकि कठुआ सर्कल में तेली बस्ती, बाड़ी ब्राह्मणा और आसपास इलाकों में 23 को सुबह सात से दस बजे तक बंद रहेगी। कनहाल एक और आसपास इलाकों में 23 अप्रैल को सुबह सात से एक बजे बिजली बाधित रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें