जम्मू। फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट जम्मू की ओर से मंगलवार को एक दिवसीय फूड फेस्टिबल मिलाप का आयोजन हुआ। इसमें फूड प्रोडक्शन, बेकरी एवं कंफेक्शरी के छात्रों ने क्षेत्रीय और महाद्वीपीय व्यंजनों का प्रदर्शन किया। संस्थान में विभिन्न ट्रेडों में डेढ़ साल के डिप्लोमा कार्यक्रम में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को अपने अंतिम प्रैक्टिकल के हिस्से के रूप में ऐसी तैयारियां करवाई गई।
इसका मूल्यांकन इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट श्रीनगर के परीक्षक डॉ. तारिक अहमद ने किया। संस्थान की प्रधानाचार्य ज्योति भट्टी ने कहा कि जातीय, क्षेत्रीय और महाद्वीपीय व्यंजनों को बढ़ावा देने के लिए फूड फेस्टिवल का आयोजन किया है। सभी उपस्थित प्रशिक्षुओं को देश भर के विभिन्न पांच सितारा होटलों में छह महीने के औद्योगिक प्रशिक्षण के लिए चुना गया है।