फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कड़ी सुरक्षा के बीच गणतंत्र दिवस समारोह स्थल के पास वारदात

विज्ञापन
विज्ञापन
200 मीटर दूर एमए स्टेडियम में होना है मुख्य समारोह
विज्ञापन

दोनों तरफ से चलती गोलियां तो होता बड़ा नुकसान
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। आगामी गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह जम्मू के एमए स्टेडियम में होना है। इसे लेकर स्टेडियम के अंदर से लेकर बाहर तक खड़ी सुरक्षा है। बावजूद इसके गणतंत्र दिवस स्थल से मात्र 200 मीटर दूरी पर इस वारदात को अंजाम देने का आरोपियों ने दुस्साहस किया। ये सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा है। क्योंकि मृतक सुमित के पास भी पिस्टल बरामद हुई है। यदि दोनों तरफ से गोली चलती तो नुकसान बड़ा हो सकता था।
इस घटना को लेकर पुलिस का भी मानना है कि गणतंत्र दिवस से पहले इस तरह की वारदात चिंताजनक है। मौका ए वारदात पर मौजूद कुछ लोगाें से बात करने पर संतोष वर्मा ने कहा कि वारदात से वह दहशत में है। वह तो शापिंग करने के लिए आई हुई थी। गोलियाें की आवाज सुनकर होश उड़ गए। दिन दहाड़े ऐसी वारदात होने से कौन नहीं डरेगा। पास में ही तो पुलिसवाले खड़े हैं। यदि कोई आतंकी ही आ जाए तो क्या हाल होगा। यहां तो इतनी भीड़ है कि भाग भी नहीं सकते। विक्रम का कहना है कि पास में ही तो नबाबाद थाना है। जब थाने के सामने ही ऐसी वारदात हो तो किस चीज की सुरक्षा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईजी शिव कुमार का कहना है कि गणतंत्र दिवस से पहले ऐसी वारदात से निश्चित तौर पर चुनौती बढ़ जाती है। आरोपी जो भी हैं, उन्हें जल्द दबोचा जाएगा। इनकी धरपकड़ के लिए पुलिस की टीमें तैनात कर दी गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें