फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: स्टोन क्रॅशर के पास निक्की तवी में तीन घंटे फंसा रहा डंपर चालक

विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह पौने छह बजे की घटना, एसएसडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। पहाड़ों पर मूसलाधार बारिश से शुक्रवार को तवी नदी उफान पर आ गई। इससे निक्की तवी क्षेत्र में एक डंपर पानी के बहाव में फंस गया। चालक ने ऊपर चढ़कर जान बचाई। पुलिस ने एसडीआरएफ की मदद से उसे सुरक्षित बाहर निकाला है।
सुबह 5.40 सतवारी पुलिस स्टेशन के अंतर्गत शिव स्टोन क्रॅशर से गोल गुजराल निवासी डंपर चालक मोहन लाल निर्माण सामग्री लेने गया था। इस दौरान अचानक निक्की तवी का पानी 10 से फुट बढ़ने से बहाव में फंस गया। डंपर पानी में डूब गया, लेकिन चालक किसी तरह से डंपर के ऊपर चढ़ गया।
विज्ञापन

सूचना के बाद सतवारी पुलिस एसडीआरएफ की टीम के साथ मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। करीब तीन घंटे तक चले बचाव कार्य के बाद चालक को बचा लिया गया।
विज्ञापन



पुलिस ने दी तवी न जाने को अलर्ट किया
जिला पुलिस की ओर से तवी नदी में न जाने का अलर्ट जारी किया गया है। स्पीकर के माध्यम से भी पुलिस ने कई जगह घोषणा की है कि तवी नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है। कोई भी तवी नदी के नजदीक न जाए। लोगों से कई नंबर साझा किए गए हैं जिन पर आपात स्थिति में मदद के लिए संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें