सतवारी पुलिस थाने के परिसर में देर रात आग लगने से करीब सात कारें और करीब दो दर्जन मोटरसाइकिल जल गए। आग इतनी ज्यादा थी कि इसकी लपटे और धुआं दूर तक दिखाई दे रही थे। मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
जम्मू के सतवारी पुलिस थाने के परिसर में शनिवार देर रात आग लगने की घटना सामने आई है। देखते ही देखते आग ने परिसर में खड़े जब्त वाहनों को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया। आग का पता चलते ही पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और आग को बुझाने का प्रयास शुरू किया। साथ ही दमकल विभाग को सूचना दी गई। इस आग में करीब सात कारें और करीब दो दर्जन मोटरसाइकिल जल गए।
विज्ञापन
आग इतनी ज्यादा थी कि इसकी लपटे और धुआं दूर तक दिखाई दे रही थे। मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार, शनिवार रात करीब पौने दो बजे सतवारी थाने के परिसर में आग भड़क उठी। इसके बाद दमकल विभाग की चार गाड़ियों को मौके पर पहुंची, जिससे आग पर काबू पाया गया। पुलिस थाने की इमारत को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया है।