सरस मेले में बेस्ट सेल्स कैटेगरी में श्रीनगर ने पहला, किश्तवाड़ ने दूसरा और कर्नाटक ने तीसरा स्थान पाया। डोडा, राजस्थान और अखनूर ने जिलों, राज्यों और ब्लॉक श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ खाद्य श्रेणी में क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।
जम्मू-कश्मीर ग्रामीण आजीविका मिशन (जेकेआरएलएम) द्वारा आयोजित 11 दिवसीय सरस आजीविका मेला बाग-ए-बाहु में संपन्न हुआ। इसमें देश भर के कारीगरों ने अपने उत्पादों के साथ हिस्सा लिया। इस दौरान 17 प्रदेशों के स्वयं सहायता समूहों की 300 से अधिक महिला कारीगरों ने 57 स्टॉलों पर देश भर के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों के हस्तशिल्प, हथकरघा और प्राकृतिक खाद्य पदार्थों को प्रदर्शित किया।
विज्ञापन
जेकेआरएसएम की मिशन निदेशक इंदु कंवल चिब ने मेले को बड़ी सफलता करार दिया। इस दौरान बेस्ट सेल्स कैटेगरी में श्रीनगर ने पहला, किश्तवाड़ ने दूसरा और कर्नाटक ने तीसरा स्थान पाया। डोडा, राजस्थान और अखनूर ने जिलों, राज्यों और ब्लॉक श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ खाद्य श्रेणी में क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।