फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू: मांगों के लिए सफाई कर्मियों की हड़ताल जारी, शहर से नहीं उठा कचरा

Wed, 11 Jan 2023 10:19 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

सफाई कर्मियों की मुख्य मांगों में 600 अस्थायी कर्मियों को स्थायी करने, 600 अस्थायी कर्मियों की नियुक्ति और अनस्किल्ड और स्किल्ड कर्मियों के वेतन में की गई कटौती के आदेश को वापस लेने की मांगें मुख्य रूप से शामिल हैं।
विज्ञापन
Jammu Protest - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू नगर निगम के सफाई कर्मियों की हड़ताल से बुधवार को शहर में साफ-सफाई नहीं हो पाई। इसकी वजह से जगह-जगह गंदगी फैली रही। वीरवार को भी कर्मी हड़ताल पर रहेंगे। इससे दिक्कतें बढ़ सकती हैं है। हालांकि बुधवार को नगर निगम आयुक्त और कर्मियों के बीच एक बार फिर से बातचीत हुई, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। आयुक्त ने फिर से कर्मियों से दस दिन का समय मांगा, जिस पर कर्मियों ने असहमति जताते हुए हड़ताल जारी रखी।

विज्ञापन


बता दें कि सफाई कर्मियों की मुख्य मांगों में 600 अस्थायी कर्मियों को स्थायी करने, 600 अस्थायी कर्मियों की नियुक्ति और अनस्किल्ड और स्किल्ड कर्मियों के वेतन में की गई कटौती के आदेश को वापस लेने की मांगें मुख्य रूप से शामिल हैं। सफाई कर्मियों और नगर निगम प्रशासन के बीच मंगलवार को भी बैठक हुई थी।

इसमें भी आयुक्त ने कर्मियों से मोहलत मांगी थी, जिसे कर्मियों ने मानने से इंकार कर दिया था। सफाई कर्मी एसोसिएशन के प्रधान रिंकू गिल का कहना है कि जब तक उनकी मांगों को हल नहीं किया जाएगा। तब तक वह काम पर नहीं लौटेंगे। क्योंकि कई साल से सफाई कर्मियों को सिर्फ आश्वासन मिल रहा है। इसके सिवा कुछ नहीं मिल रहा। अब कर्मियों ने आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें