जम्मू की बेटी ने यूट्यूब से कमाए एक लाख 11 हजार रुपये कोरोना से लड़ाई के लिए दान दिए हैं। शुक्रवार को 12 वर्षीय गुहिका सचदेवा ने जीएमसी प्रशासन को चेक सौंपा। कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में डटे चिकित्सा कर्मियों के साथ आम जन भी सहयोग के लिए हाथ बढ़ा रहे हैं।