रविवार को जम्मू के तालाब तिल्लो क्षेत्र में स्कूटी और कार की टक्कर में एक छात्र की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
तालाब तिल्लो इलाके में रविवार को स्कूटी और कार में टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटी सवार एक छात्र की मौत हो गई, जबकि दूसरे का जीएमसी में उपचार चल रहा है। पोस्टमार्टम के बाद मृतक के शव को परिवार को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार रविवार तड़के लगभग तीन बजे तालाब तिल्लो के पास फ्लाईओवर पर स्कूटी और क्रेटा कार में टक्कर हुई। हादसे में स्कूटी सवार राजू कुमार(20) और आर्यन(17) घायल हो गए। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचित किया। इसके बाद दोनों को जीएमसी पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान आर्यन की मौत हो गई। राजू कुमार को भी गंभीर चोटें आई हैं। दोनों भगवती नगर के रहने वाले बताए गए।