फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अधूरी रिंग रोड पर ओवरस्पीड बन रही हादसों की वजह

विज्ञापन
रिंग रोड पर सड़क हादसों और अन्य सुविधाओं की जांच करते डीआईजी: स्रोत पुलिस
विज्ञापन
धुंध में बढ़ी सड़क हादसों की आशंका, डीआईजी ने दिए गश्त के निर्देश
विज्ञापन

नाके लगाने पर जोर, टोल प्लाजा निर्माण कार्य का लिया जायजा
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। अधूरी रिंग रोड पर सड़क हादसों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। एक हफ्ते में पांच सड़क हादसे हुए हैं। वहीं, एक वर्ष में आठ लोगों की जान जा चुकी है और इतने ही लोग घायल हो चुके हैं। अब सर्दी बढ़ते ही धुंध पड़ने लगी है, जिससे हादसों की आशंका बढ़ गई है।
वाहन चालक इस रोड का इस्तेमाल तो कर रहे हैं, लेकिन, आधी अधूरी सड़क पर कोई रोक टोक नहीं होने से ओवरस्पीड हादसों की वजह बन रही है। इसे देखते हुए डीआईजी जम्मू शिव कुमार ने रात्रि रात के समय इस रोड पर गश्त करें। नाके स्थापित करें और वाहनों की जांच करें। शनिवार डीआईजी ने रिंग रोड का दौरा भी किया और यहां बन रहे टोल प्लाजा के निर्माण का जायजा भी लिया।
विज्ञापन

उन्होंने रिंग रोड के सिकंदरपुर कोठे, आरएस पुरा, बिश्नाह और फ्लाएं मंडाल का दौरा कर अधिकारियों को सभी नाका पॉइंट्स और नियमित गश्त को मजबूत करने और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया गया। एसडीपीओ आरएस पुरा निखिल गोगना से कहा कि वे इसे लेकर खास तौर पर ध्यान दें और पहचान करें कि किन-किन कारणाें से हादसे हो रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने आम जनता से अनुरोध किया कि वे रिंग रोड पर किसी भी संदिग्ध आतंकी गतिविधि, गोवंश तस्करों, ड्रग तस्करों, अपराधियों आदि के बारे में निकटतम पुलिस स्टेशन या पुलिस चौकी को समय पर सूचना दें।
विज्ञापन

सुनिश्चित किया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस किसी भी घटना से निपटने और जनता की सेवा के लिए हमेशा तैयार है। सभी अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से जनता की शिकायतों के निवारण के निर्देश दिए और अपराधियों से सख्ती से निपटने पर जोर दिया।

रिंग रोड पर सड़क हादसों और अन्य सुविधाओं की जांच करते डीआईजी: स्रोत पुलिस

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें