फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Reasi Terror Attack: राजोरी में पांच जगहों पर NIA का छापा, रियासी में बस पर हुए आतंकी हमले में कार्रवाई

Sun, 30 Jun 2024 03:55 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी

सार

आतंकवादियों ने 9 जून की शाम को रियासी जिले के पौनी इलाके में शिवखोड़ी से कटड़ा जा रही यात्रियों की बस पर हमला कर दिया था। आतंकियों की गोलीबारी के बाद बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी थी। इस हमले में जिसमें एक बच्चे सहित नौ लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
एनआईए - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू संभाग के जिला रियासी में बस पर किए गए आतंकी हमले में जांच के सिलसिले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने रविवार को राजोरी में पांच अलग-अलग जगहों पर छापा मारा। इस स्थानों को एजेंसी की टीमें दल बल के साथ पहुंची और यहां गहन पड़ताल की गई।

विज्ञापन


आतंकवादियों ने 9 जून की शाम को रियासी जिले के पौनी इलाके में शिवखोड़ी से कटड़ा जा रही यात्रियों की बस पर हमला कर दिया था। आतंकियों की गोलीबारी के बाद बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी थी। इस हमले में जिसमें एक बच्चे सहित नौ लोगों की मौत हो गई थी और पचास के करीब घायल हुए थे।

हमले को अंजाम देकर आतंकी मौके से भाग निकले थे। मामले के बाद से ही आतंकियों की तलाश की जा रही है। हमले की जांच गृह मंत्रालय ने 15 जून को एनआईए टीम को सौंप दी गई। इस मामले में पुलिस को एक ओजीडबल्यू हाकीम दीन उर्फ हाकम खान को पकड़ने में सफलता मिली है।
विज्ञापन


रविवार को एनआईए ने गिरफ्तार आतंकी मददगार हाकिम दीन द्वारा बताए गए स्थानों पर तलाशी ली। इस दौरान मौके से एजेंसी की टीमों ने कई साक्ष्य जुटाए हैं और कई चीजें भी जब्त की हैं। एनआईए ने आतंकी साजिश का खुलासा करने के लिए जब्त सामग्री की जांच शुरू कर दी है। ओजीडब्लयू हाकिम ने ही आतंकियों को सुरक्षित आश्रय, रसद और भोजन उपलब्ध कराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें