रियासी में 425 मतदान केंद्र पर होगा मतदान, सज रहे केंद्र
रियासी में शुक्रवार को होने वाले मतदान के लिए वीरवार सुबह से दोपहर तक कर्मचारी ईवीएम मशीन के साथ अपने अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुए। जिला की तीन विधानसभा रियासी, श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा और गुलाबगढ़ में कुल 425 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
डीसी रियासी विशेष पाल महाजन और एसएसपी मोहिता शर्मा ने वीरवार को चुनावी ड्यूटी पर जाने वाले वाहनों और कर्मचारियों की सुरक्षा प्रबंधों को देखा और उन्हें जरूरी आदेश भी जारी किए। इसके साथ ही मॉडल पोलिंग स्टेशनों का भी दौरा किया। मतदान केंद्रों को रंग-बिरंगी चुन्नियों के साथ सजाने का काम जारी है। मतदान केंद्रों पर आने वाले मतदाताओं को किसी प्रकार की कोई परेशानी न आए, इस पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है।
जम्मू लोकसभा सीट पर 26 अप्रैल, शुक्रवार को दूसरे चरण में मतदान होने जा रहा है। मतदान सुबह सात बजे से शुरू होकर शाम छह बजे तक जारी रहेगा। गुरुवार सुबह से ही पोलिंग बूथ पर पोलिंग पार्टियों के दल पहुंचना शुरू हो गए हैं। ईवीएम व जरूरी कागजात लेकर पोलिंग अधिकारी मतदान केंद्रों के लिए रवाना होना शुरू हो गए हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...