फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पीएनबी मेटलाइफ धोखाधड़ी के रुपये की करेगा भरपाई

Sun, 09 Mar 2025 02:50 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राहकों को चुप रहने के लिए कह रहे जेएंडके बैंक कर्मी
विज्ञापन

खाताधारक बोले- बिना सहमति के खाते से रुपये कैसे निकले
संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया/आरएस पुरा। जेएंडके बैंक आरएस पुरा शाखा में पीएनबी मेटलाइफ के एजेंट साहिल कुमार की ओर से 30 लाख रुपए की ठगी की है। पुलिस निरंतर पूछताछ में जुटी है। फ्रॉड का आंकड़ा आने वाले दिनों में और बढ़ सकता है।
वहीं दूसरी ओर पीएनबी मेटलाइफ ने आरोपी साहिल कुमार की जगह पर दूसरे एजेंट चितवन की तैनाती की है। चितवन ने बताया कि साहिल कुमार के फ्रॉड का पर्दाफाश उन्होंने ही अपने स्तर पर किया है। साहिल कुमार की निरंतर शिकायत मिलने के बाद उन्हें साहिल पर नजर रखने के लिए कहा गया था। इसके चलते उसे रंगे हाथ पकड़ कर पुलिस के हवाले किया गया था। जिन लोगों के साथ फ्रॉड हुआ है। उनकी एफआईआर भी उनकी मौजूदगी में दर्ज करवाई गई है।
विज्ञापन

पॉलिसी के नाम पर हुए फ्रॉड की भरपाई पीएनबी मेटलाइफ ही करेगा। मगर जो पैसा खाताधारकों के खाते से फ्रॉड हुआ है। उसकी जवाबदेही जेएंडके बैंक को देनी होगी। उन्होंने कहा कि इस सारे मामले में कहीं ना कहीं बैंक की भी लापरवाही है। मामले पर कार्रवाई जारी है। पुलिस साहिल कुमार से पूछताछ कर रही है। अब तक फ्रॉड के पैसों की बरामदगी नहीं हुई है। मगर पीएनबी मेटलाइफ फ्रॉड हुए लोगों के साथ पूरी तरह से इंसाफ करेगा।

वहीं दूसरी ओर फ्रॉड से पीड़ित तरसेम सिंह के बेटे करण सिंह ने बताया कि बैंक मैनेजर से बिना सहमति के पैसे निकलने के बारे में पूछा गया है। जिस पर बैंक मैनेजर ने कोई उचित जवाब नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि बैंक कर्मी फ्रॉड के मामले पर चुप रहने के लिए कह रहे हैं। बैंक कर्मी फ्रॉड हुए खाता धारकों को शोर न डालने के लिए कह रहे हैं। बैंक कर्मी शिकायत करने पर भी लोगों को मनाही कर रहे हैं। इसके चलते लोग मानसिक तौर पर परेशान हैं। उन्होंने कहा कि बैंक ग्राहकों को आश्वासन देने की बजाय दबाव में डाल रहा है।
पीड़ित करण सिंह ने कहा कि सोमवार को बैंक की तरफ से पैसे लौटने की बात साफ नहीं हुई तो सभी खाताधारक बैंक के बाहर धरना प्रदर्शन शुरू कर देंगे। वहीं दूसरी ओर फ्रॉड का शिकार हुए लोगों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। लोग जेएंडके बैंक की आरएस पुरा शाखा में अपने पैसों को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन


अमर उजाला की तरफ से शनिवार को आरएस पुरा शाखा की बैंक मैनेजर नंदिता बख्शी को उनका पक्ष रखने के लिए फोन किया गया है। परंतु उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं दिया गया है। वहीं दूसरी ओर पीएनबी मेटलाइफ के सीनियर अधिकारी दीपक मल्होत्रा को उनका पक्ष रखने के लिए फोन किया गया। उन्होंने मीटिंग में होने का हवाला देकर फोन काट दिया। उसके बाद फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें