जम्मू। शहर के न्यू रिहाड़ी से दिनदहाड़े चोरी स्कूटी (जेके02बीएन2393) का छह दिन बाद भी सुराग नहीं मिल पाया है। यह वारदात दो मार्च की है, हालांकि रिहाड़ी चुंगी पुलिस चौकी में शिकायत के बाद मामला सात मार्च को पक्का डंगा थाने में दर्ज किया गया है। वाहन मालिक पुनीत चावला ने मंदिर से आकर स्कूटी घर के बाहर खड़ी कर काम से किसी के साथ तालाब तिल्लो चले गए थे। लौटने पर पाया कि स्कूटी घर के बाहर नहीं थी। आसपास पूछताछ करने पर कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस जांच शुरू कर दी है। संवाद